Home मुख्य प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने जुटी भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 24, 2017

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने जुटी भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा रेडियो पर प्रसारित प्रधान मंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को वार्ड नम्बर 29 के शांति केन्द्र पर दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सुना गया. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री के विचार स्वच्छता अभियान, घर-घर शौचालय का निर्माण खादी वस्त्रों का धारण करना, महिलाओं को मान-सम्मान बढ़ाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विचारों से आम लोगों को अवगत कराया. वहीं दुर्गापूजा की शुभ कामनायें देते हुए कई विचारों को रखा. इस मौक पर कार्यक्रम में अर्चना झा, संगीता साह, रानी सहनी, अनिता महतो, सारो देवी, बेबी सरोज सहित  मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थी.

Share

Leave a Reply