
युवती ने तालाब में छलांग कर की जान देने की कोशिश! Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को लहेरियासराय थाना स्थित बलभद्रपुर के तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की एक युवती ने नाकाम कोशिश करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के छलांग लगाते ही वहां उपस्थित स्थानीय लोगों ने तालाब में छलांग लगाकर युवती की जान बचाई. युवती को गंभीर अवस्था में लहेरियासराय थाने की पुलिस ने डीएमसीएच में भर्ती कराया. युवती के संबंध में बताया जाता है कि वह शिवचंद्र ठाकुर की पुत्री पुतुल कुमारी है. जो बलभद्रपुर में ही किराये मकान लेकर रह रही थी. फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है. थानाध्यक्ष आर.के शर्मा का कहना है कि युवती के होश आने पर ही मामले का उद्भेन होगा.

