Home मुख्य बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ छात्र राजद ने किया मोदी-योगी का पुतला दहन। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 25, 2017

बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ छात्र राजद ने किया मोदी-योगी का पुतला दहन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छात्र राजद ल०ना०मि० वि० इकाई द्वारा देश के प्रसिद्ध विवि बीएचयू में रात्रि में छात्राओं पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में छात्र राजद विवि इकाई अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च एवं यूपी सीएम व पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।विवि चौरंगी प्रांगण से छात्र राजद का आक्रोश मार्च आयकर चौराहा पर पहुँच पुतला दहन कार्यक्रम में तब्दील हो गया।मार्च व पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवि अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि हमारा देश तानाशाह दौर से गुजर रहा है, विचार विहीन ओर संवेदन विहीन प्रशासक छात्राओं पर भीषण लाठीचार्ज कर छात्र-छात्राओं व युवाओं के प्रति अपने घृणित मानसिकता को सार्वजनिक किया है।क्या लोकतंत्र में देश की छात्राओं व महिलाओं को छेड़खानी के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठी व गोलियां खानी पड़ेगी।एन डी ए सरकार ने युवा बेरोजगार को नॉकरी नही दे पाए कम से कम लाठी व गोली न बरसाये।मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशान्त ने कहा कि आधी रात को छात्राओं पर इस प्रकार की लाठीचार्ज से जलियावाला बाग घटनाक्रम की याद दिलाता है।मोके पर विवि प्रधानमहासचिव रामकृष्ण कुमार, महासचिव रोशन कुमार रही,अभिषेक रंजन,राजन मंडल,प्रदेश महासचिव अरुण यादव ,सचिन राम,महानगर अध्यक्ष अरमान असरफ,जिला उपाध्यक्ष मो०रियाज़,आदि दर्जनों छात्र राजद नेता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply