
बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवंटी प्रखंड के लालगंज पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को अभी तक बाढ़ राहत नहीं मिलने तथा फसल क्षति मुआवजे का भुगतान नहीं होने को विरोध में सोमवार को बाढ़ पीड़ितों ने दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 को हाजीपुर चौक पर जाम कर आवागमन को बाघित कर दिया।इस दौरान आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सड़क पर टायर जलाकर सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आवागमन बाघित रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई । नतीजतन यात्रियों खासकर स्कूली बच्चों को कड़ी धूप और तपीश में काफी फजीहत झेलनी पड़ी। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि संपूर्ण केवटी प्रखंड बाढ़ से त्रस्त है। इतना ही पूरे प्रखंड पूर्ण बाढ़ ग्रस्त होने के बावजूद अभी तक बाढ़ राहत अनुदान राशि व फूड पैकेज के साथ ही फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिला है। प्रशासन बाढ़ राहत वितरण में आनाकानी कर रहा है। सूचना मिलते ही बीडीओ मो.तौकीर हासमी तथा केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार जाम स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को समझा – बुझाकर शांत किया । बीडीओ मो.हासमी के आवश्यक पहल के अश्वासन पर जाम हटाया गया । जाम करीब डेढ़ घंटे तक रहा।

