Home मुख्य पुलिस का दावा, पिस्टल के साथ गिरफ्तार दोनों युवक लूट को अंजाम देने आये थे। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 26, 2017

पुलिस का दावा, पिस्टल के साथ गिरफ्तार दोनों युवक लूट को अंजाम देने आये थे। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सोमवार की देर शाम लहेरियासराय टावर के निकट स्थित एक रेस्ट्रोरेंट में शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों के पकड़ने के लिए लहेरियासराय की पुलिस वहां पहुंची तो पिस्टल के साथ मधुबनी के पंडौल का रहने वाला श्याम महासेठ और शहादतपुर सकरी का रहने वाला इरशाद आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने पत्रकरों को बताया कि श्याम महासेठ इससे पहले भी कई लूट, अपहरण मामले में नामजद है. उन्होंने कहा कि दोनों अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. ये लोग हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे.

Share

Leave a Reply