
अपराधियों में ख़ौफ़ का पर्याय रह चुके आईपीएस सुनील कुमार झा होंगे दरभंगा के नये आईजी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के वर्तमान आईजी उमाशकर सुधांशु के 30 सितंबर को सेवानृवित होने के बाद दरभंगा के नए आईजी के रूप में 1993 बैच के आईपीएस सुनील कुमार झा का तबादला दरभंगा हुआ है। सुनील कुमार झा दरभंगा में इससे पूर्व भी दो बार कुछ महीनो केलिए एसपी रह चुके हैं। दरभंगा के अपराध जगत के इतिहास में उनके नाम कई उपलब्धि भी हैं। पहली बार 2005 में करीब तीन महीनों तथा दूसरी बार 2008 में कुछ ही महीनों के लिए रह चुके हैं। सिंहवाड़ा बैंक डकैती के अपराधियों के साथ मुठभेड़ सहित कई अपराधियों को जेल भेजा तो कई अपराधियों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिए। उनके खाते में एक और उपलब्धि है दरभंगा के अपराध जगत में एक बड़ा नाम जिसे पूरे दरभंगा में खौफ था और कई अपराध के आरोप थे, विपीन सिंह उर्फ प्रोफेसर के आवास पर पर आत्मसमर्पण करवाना। इसे दरभंगा के इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब दरभंगा में एक बार फिर आईजी के रूप में आने से शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोगो में उम्मीद जग गयी है कि शायद पुलिस महकमे में भी कुछ नई मुस्तैदी देखने को मिले। कहा जाता है कि अपराधियों पर नकेल कसने के साथ साथ पुलिस महकमे में भी गड़बड़ी करने वाले इनसे बख्शे जाने की उम्मीद नही रख सकते।

