Home मुख्य शादी का झांसा देकर बिन ब्याही माँ बनाने का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 26, 2017

शादी का झांसा देकर बिन ब्याही माँ बनाने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा : किसी युवती के मजबूरी का फायदा उठाकर उसे बिन व्याही मां बनाकर छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कमतौल थाना में 159/17 बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. मामला कमतौल थाना के मालपट्टी गांव का है. जहां ऐनुल हक की पुत्री के साथ उसी गांव का मो. मोतिउर रहमान का पुत्र 55 वर्षिय रेजाउर रहमान उर्फ राजा 1 साल पहले से ही लड़की को घर में अकेला देख उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था. जब उसे गर्भवती होने का पता चला तो उसने लड़की को हैदराबाद में रिक्सा चलाने वाले पिता के पास भेज दिया. वहां लड़की ने 11 सितम्बर को मॉडर्न गवरमेंट मेटरनिटी हॉस्पीटल हैदराबाद में एक बच्ची को जन्म दिया. जब युवती बच्ची को लेकर अपने गांव पहुंची तो जियाउर रहमान ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. तब लड़की कमतौल थाना गई. लड़की ने बताया कि वहां थानेदार ने उसे भगा दिया. जिसके बाद मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के पास पहुंची तब जाकर थाने में मामला दर्ज हुआ. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर डीएनए जांच भी करायेगी और लड़की को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा.

Share

Leave a Reply