Home मुख्य दरभंगा शहर पहली बार पूरी तरह आया सीटीटीवी के निगरानी में। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 27, 2017

दरभंगा शहर पहली बार पूरी तरह आया सीटीटीवी के निगरानी में। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा शहर में एसएसपी मनु महाराज के कार्यकाल में शहर में कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की कवायद शुरू हुई थी और दो चार जगहों पर कैमरा लगा भी था। तमाम तामझाम के साथ मीडिया में खबरें भी आयी थी। पर आज उस व्यवस्था और कैमरों का कोई आता पता नही है।

ऐसे में शहर में हाल में हुई विवादास्पद घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल और नगर निगम के सहयोग से शहर के तमाम प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी लगाने और उसकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था को आज विधिवत रूप से अमलीजामा पहनाया गया। मुख्य उद्घाटन समारोह वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया जहाँ 32 कैमरे की व्यवस्था का उद्घाटन किया गया। उदघाटन के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह, मेयर वैजंती देवी खेड़िया, आदि सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। इन कैमरों के रखाब के खर्च आदि को जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाना है। वहीँ दूसरी तरफ शहर के उर्दू एवं भीगो आदि मोहल्ले में नगर निगम द्वारा 16 कैमरे लगाये गये थे जिसका उद्घाटन नगर निगम की मेयर वैजंती देवी खेड़िया ने बाद में अलग से किया। इन कैमरों के रख रखाब का खर्च आदि नगर निगम द्वारा वहन किया जाएगा। इनकी निगरानी सम्बंधित थानों द्वारा की जायेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मेयर श्रीमती खेड़िया ने कहा कि शहर में कुल 60 कैमरे लगने हैं। शहर की शांति एवं लोगों की सुरक्षा उनकी प्रमुखता है। इसी के मद्देनजर विवादित स्थलों पर तत्काल कैमरा लगवाने के साथ साथ पूरे शहर को इसकी जद में लाने का प्रयास किया गया है। नगर निगम जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इनकी निमयित मोनेटरिंग को सुनिचित करेगा।

मौके पर मेयर के साथ पूर्व पार्षद नसीफुल हक रिंकू, रतन जी, सहूद जी, प्रभात जी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply