Home मुख्य नवादा भगवती स्थान बनेगा पर्यटन स्थल : संजय झा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 27, 2017

नवादा भगवती स्थान बनेगा पर्यटन स्थल : संजय झा। Voice of Darbhanga

 

बेनीपुर : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने आज नवादा भगवती स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह स्थान पयर्टन स्थल का दर्जा पाने के लिए सभी आहर्ता पूरा करता है. श्री झा आज मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकरों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह स्थान मिथिलांचल का गौरव है और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी यहां लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. श्री झा ने कहा कि करोड़ों रूपये की लागत से बेनीपुर नगर परिषद प्रशासनिक भवन का निर्माण हुआ है और छठ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी इसका लोकार्पण करेंगे. उन्होंने कहा कि बहुत कम दिनों में नगर परिषद् क्षेत्र में जो विकास हुए हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाय कम है. जयदू राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बेनीपुर अनुमंडल में चार और पांच प्रखंडों को शामिल कर अनुमंडल को मजबूत किया जाएगा और सरकार इस दिशा में कारवाई शुरू कर दी है. सरकारी स्तर पर एक कमिटी भी बनाई गई है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेनीपुर तो अनुमंडल है, लेकिन सिर्फ दो प्रखंडों का जो काफी दु:खद है. श्री झा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिथिलांचल के विकास के लिए कृतसंकल्पित है. इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार झा, अरुण झा, अंजनी कुमार झा बबलू, मुन्ना झा,अमलेश झा, अवधेश झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply