
बन्द पड़े चीनी मिल का पंडाल डिजाइन हो रहा है वायरल। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा समेत पूरे मिथिलांचल में बन्द पड़े चीनी मिल को चालू करने का आंदोलन लेकर उतपन्न एक छात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन बंद चीनी मिल के मुद्दे को चर्चा का विषय बना दिया था। हलाँकि बाद में संगठन द्वारा अन्य कई मुद्दों पर ध्यान देने के कारण पुनः यह मुद्दा लोगो के ध्यान पटल से हटता जा रहा था। परंतु दुर्गा पूजा के दौरान बने एक पूजा पंडाल के डिजाइन ने पुनः इस चर्चे को सोशल मीडिया में जीवंत कर दिया है।
दरभंगा शहर के मध्य दोनार दुर्गा पूजा समिति के द्वारा चीनी मिल का डिजाइन पंडाल तैयार उसे जंजीरों में जकड़ा दिखाया है। साथ ही मोटे अक्षरों में “चीनी मिल दरभंगा” नाम भी दिख रहा है। इस डिजाइन को कई व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा सोशल मीडिया में लगातार वायरल किया जा रहा है। इस डिजाइन को लोगो द्वारा ढेर सारे लाइक एवं कमेंट फेसबुक पर मिल रहे हैं। इस पंडाल डिजाइन ने एकबार फिर लोगो के जेहन में बन्द पड़ी चीनी मीलों का मुद्दा जगा दिया है। उम्मीद है, आने वाले दिनों में पुनः इस मुद्दे पर चर्चा जोर पकड़ सकती है।

