Home मुख्य सामाजिक समरसता बिगाड़ने और अफवाह वाले पोस्ट एवं कमेंट करने वाले पर कारवाई का आदेश जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 29, 2017

सामाजिक समरसता बिगाड़ने और अफवाह वाले पोस्ट एवं कमेंट करने वाले पर कारवाई का आदेश जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कमेंट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई का आदेश जारी किया है। व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया संचालकों के एडमिन को निर्देशित किया गया है कि अपने ग्रुप में उन्ही लोगो को शामिल करे जिन्हें वे पहचानते हो। यदि किसी प्रकार का पोस्ट या टिपण्णी की जाती जो सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाती है तो उस व्यक्ति के ऊपर कड़ी कारवाई की जायेगी। ग्रुप एडमिन का दायित्व होगा कि तुरन्त ऐसे पोस्ट एवं टिपण्णी का खंडन करे तथा पुलिस को सूचित करे। ऐसा नही करने वाले एडमिन को भी दोषी माना जाएगा और उनके ऊपर भी करवाई की जायेगी। आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया में सामाचारो के नाम से ग्रुप बनाकर गलत समाचार बिना साक्ष्य के प्रसारित किये जा रहे हैं। ऐसे लोगो पर भी करवाई का आदेश दिया गया है।

वॉयस ऑफ़ दरभंगा भी सभी लोगों से अपील करता है कि ऐसे किसी भी पोस्ट या टिपण्णी से बचे। यदि कहीं ऐसा नजर आता है तुरन्त पुलिस को सूचना दें।

Share

Leave a Reply