
भाजपा विधायक द्वारा खुद पर हमला किये जाने की खबर देने के बाद समर्थकों में दिखा आक्रोश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को मुहर्रम जुलुस के दौरान भड़वाड़ा में जाले के भाजपा विधायक के गाड़ी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले की खबर आयी। इस संबंध ने विधायक श्री कुमार ने बताया कि वे आवश्यक कार्य से मुजफ्फरपुर निकले थे। तजिया जुलुस के दौरान उन्हें बगल से निकलने का रास्ता दिया गया। दो तजिया पार करके जैसे ही तीसरे तजिया के पास गाड़ी पहुँची, तजिया में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को फोन पर सूचना दी और गाड़ी बैक कर लिया। बाद में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष एवं बीडीओ दल बल के साथ स्थिति को सँभालने में लगे रहे और शांति की पहल शुरू हुई।
इस घटना की खबर मिलते ही समर्थकों में जबतदस्त आक्रोश एवं कारवाई की मांग शुरू हो गयी। जिला भाजपा द्वारा भी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा इसकी निंदा करते हुए कारवाई की माँग की गयी। जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा द्वारा जारी विज्ञप्ति में “विशेष समुदाय” के लोगो द्वारा हमला शब्द भी प्रयोग किया गया।
हलाँकि इनसब के बीच देर शाम तक विधायक द्वारा अपने ऊपर हुए हमले की प्राथमिकी केलिए आवेदन तक नही दिए जाने पर विरिधियों द्वारा चर्चा भी शुरू की गयी। इस पर कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से बचते नजर आये। इस बाबत बात करने पर विधायक श्री कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें कहा है कि ऐसे तत्त्वों की पहचान कर प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कर कारवाई की जायेगी।
हलाँकि जिस विधायक पर हमला हुआ, उनके द्वारा प्राथमिकी केलिए आवेदन नही दिया जाना या गाड़ी का भी विशेष रूप से क्षतिग्रस्त नही दिखना विरोधियों केलिए मुद्दा जरूर बनता नजर आया। इन मुद्दों पर उनके गठबन्धन के ही एक प्रतिद्वंदी नेता द्वारा कुछ मीडिया कर्मियों के कार्यालय को फोन कर पब्लिसिटी स्टंट और खबर को तबज्जो न देने की बात भी कहे जाने की बात विशेष सूत्रों से पता चली। एफआईआर न होने के मुद्दे को इन्ही नेता द्वारा अपरोक्ष रूप से उठाने की बात सामने आयी।

