
ईंट भट्ठे से शराब बरामदगी मामले में भट्ठा मालिक समेत आठ पर प्राथमिकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद को सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट स्थित एक भट्ठा में भारी मात्रा में शराब छिपाये जाने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद छापेमारी में ईंट के रैक में छिपा कर रखे गए 68 कार्टून एवं 38 बोतल शराब बरामद की गयी। इस मामले में भट्ठा मालिक अशोक साह एवं राजो सिंह समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है।

