Home मुख्य प्रशासन अपने गुप्तचरों के माध्यम से विधायक पर हमलावरों का पता लगाये: भाजपा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2017

प्रशासन अपने गुप्तचरों के माध्यम से विधायक पर हमलावरों का पता लगाये: भाजपा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को मुहर्रम जुलुस के दौरान जाले के भाजपा विधायक जीबेश कुमार पर हमले की खबर के विरोध आज भरवाड़ा बाज़ार बन्द रहा। कई जगह सड़के भी जाम की गयी। आज भड़वाड़ा पहुंचे जिला भाजपा की टीम ने जिलाध्यक्ष हरी सहनी के नेतृत्व में धरना भी दिया। विधायक द्वारा अब तक प्राथिमिकी दर्ज कराने केलिए आवेदन न दिए जाने पर जिला भाजपा के नेताओं ने कहा कि जीबेश कुमार पर हमला करवा कर पूरे जिले में दंगा करवाने की साजिश थी। अतः प्रशासन अपने गुप्तचरों को लगा कर इसमें शामिल लोगो का पता लगाये और कारवाई करे। दूसरी तरफ पुलिस का पक्ष का कहना है कि विधायक के आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज करके कारवाई जरूर होगी। विधायक श्री कुमार ने कहा कि उनकी बात जिलाधिकारी से हुई है कि प्रशासन द्वारा एफआईआर कर करवाई की जायेगी।

इस मुद्दे पर जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा द्वारा जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमले की बात जब उन्हें बतायी गयी तो उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ हुआ है और उनके द्वारा आवेदन दिया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जायेगी। प्रशासन द्वारा एफआईआर की कोई बात नही है। दूसरे पक्ष की बात भी आ रही है कि उनके गार्ड द्वारा जबरन लोगो को साइड करके गाडी निकलवाने की कोशिश की गयी। ऐसे में वे सभी से यही कहेंगे कि पर्व त्यौहार के मामले को ज्यादा तूल न दें। थोड़ा बड़प्पन दिखाते हुए मामले को ज्यादा न खींचे और सभी पक्ष मिलकर शांति सौहार्द बनाये रखने का प्रयास करें।

Share

Leave a Reply