Home मुख्य सात लाख लोगों ने दहेज़ एवं बाल विवाह उन्मूलन की ली शपथ। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2017

सात लाख लोगों ने दहेज़ एवं बाल विवाह उन्मूलन की ली शपथ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित अंबेदकर सभागार में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बाल विवाह तथा दहेज लेन देन में शामिल नहीं होने की शपथ दिलाई। इस अवसर मैथिली साहित्यकार तथा चुनाव आयोग के ऑइकॉन मणिकांत झा ने स्वरचित पुस्तक “ दहेज मुक्तिमणि” को जिलाधिकारी सहित आलाधिकारियों के हाथ में देकर दहेज मुक्त बिहार अभियान को समर्पित किया । इस पुस्तक मे दहेज मुक्ति अभियान के समर्थन मे मैथिली के विभिन्न पारंपरिक तथा लोक धुनों पर लिखे गए मैथिली गीतों को संकलित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ यह सरकार व प्रशासन का बड़ा अभियान है। जिला प्रशासन समाज सुधार के इस कार्यक्रम को व्यापक रूप देगा। उन्होंने लोगों की सहभागिता पर बल दिया। डीएम ने कहा कि पूरे जिले में 7 लाख से अधिक लोगों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ ली। विदित हो कि मणिकांत झा के द्वारा इससे पूर्व मतदाता जागरुकता, स्वच्छता जागरुकता, नशामुक्ति जागरुकता आदि विषयों से संबधित गीतों की पुस्तक का प्रकाशन भी किया जा चुका है । वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र दिवाकर के संचालन में चले इस कार्यक्रम में एसएसपी सत्यवीर सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस विजय प्रकाश मीणा, डीडीसी विवेकानंद झा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply