Home मुख्य विधायक पर हमले की प्राथमिकी उनके सहयोगी ने दर्ज करायी, कई नामजद। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2017

विधायक पर हमले की प्राथमिकी उनके सहयोगी ने दर्ज करायी, कई नामजद। Voice of Darbhanga

 

सिंहवाड़ा : मुहर्रम जुलुस के दौरान भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा के वाहन पर किए गये हमला के विरोध में भाजपाइयों ने आज बिठौली, लालपुर चौक के अलावे भरवाड़ा एवं कमतौल बाजार को एक घंटे तक बंद रखा. इसी बीच भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने सिंहवाड़ा थाना में करीब आधा दर्जन नामजद तथा 25-30 अज्ञात लोगों के विरूद्ध जान से मारने एवं अपमानित करने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन प्राथमिकी के लिए अपने सहयोगी बब्बू कुमार से दिलवाया है. इससे पहले आज भरवाड़ा के बौका चौक स्थित एटीएम के निकट भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में भाजपा मधुबनी से भाजपा के एमएलसी सुमन महासेठ, विधायक जीवेश मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी, पूर्व महापौर गौरी पासवान, भाजपा नेता हेमंत झा, महिला नेत्री अंजनी निषाद, केवटी, जाले और सिंहवाड़ा मंडल के प्रखंड अध्यक्ष के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए. बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि रविवार की घटना सरकार को बदनाम करने की साजिश थी और सोची-समझी राजनीति के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा कि विवाद से विकास रूकता है, जिससे लोगों को बचना चाहिए.

Share

Leave a Reply