
दरभंगा के युवा पत्रकार निशांत झा को दिल्ली में किया गया सम्मानित। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा जिला के हायाघाट के सहोरा आनंदपुर गाँव निवासी सुशील झा के पुत्र और पत्रकार निशांत झा को मैथिली-हिंदी पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीडी बिहार के डायरेक्टर पी.एन.सिंह ने दिल्ली स्थित आईटीओ में किरण प्रकाशन व मिथिलालोक के सयुँक्त तत्वावधान में आयोजित पूर्वांचल भाषा संगम गोष्ठी में पाग सम्मान से सम्मानित किया.
मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, मीडिया व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। प्रबुद्ध वक्ताओं ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले प्रवासी पूर्वांचलियों की आपसी एकजुटता, भाईचारा एवं उनके समग्र विकास से जुड़े मसलों पर अपने सुझाव दिए।
गौरतलब है कि मिथिला की सांस्कृतिक पहचान ’पाग’ के महत्व को जानकर ही डा. बीरबल झा ने मिथिलालोक फाउंडेशन के माध्यम से ’पाग बचाउ अभियान’ चलाया था। इनके ही प्रयास का फल है कि भारत सरकार ने पाग को मिथिला की धरोहर मानकर इसपर डाक टिकट जारी किया है।
किरण प्रकाशन की किताबों व पत्रिकाओं का अनुशीलन कर प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए कई लोग कार्यक्रम में पहंुचे थे, जिन्होंने श्री सत्यनारायण साह और उनके प्रकाशन के प्रति अपना आभार जताया।
कार्यक्रम में डा. बीरबल झा के संस्थान ब्रिटिश लिंग्वा से लाभान्वित लोग भी पहुंचे थे।

