
दहेज़ एवं बाल विवाह उन्मूलन जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झंडी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज दिन के करीब दो बजे दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने दहेज़ एवं बाल विवाह उन्मूलन रथ एवं कलाकारों के जत्था के को हरी झंडी दिखा कर विदा किया।जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि दहेज़ एवं बाल विवाह उन्मूलन केलिए यह रथ पहले प्रखण्ड मुख्यालयों एवं उसके बाद पंचायतों में जाएगा। 12 कलाकारों का जत्था टीम लीडर विक्की बिहारी के नेतृत्व में प्रथम चरण में 11 अक्टूबर तक सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में रथ पहुँच कर मल्टीमीडिया कैंपेन चलाया जायेगा। इसके बाद पंचायतो में भी टीम जायेगी। इसमें पहले वीडियो दिखाया जाएगा फिर नुक्कड़ नाटक पेश किया जाएगा।इस विषय पर बताते हुए कला जत्था के टीम लीडर विक्की बिहारी ने कहा कि शिक्षा विभाग के कलाकारों की बारह सदस्यीय टीम रथ के साथ फिलहाल है जिसमें कुल सात पुरुष एवं पांच महिला कलाकार शामिल हैं। कलाकारों में
टीम लीडर विक्की बिहारी के साथ शिवनन्दन प्रसाद साह, प्रतुल कुमार, अंशु कुमारी, सुनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, अभिनंदन कुमार सिंह, दशरथ पासवान, जितेंद्र सहनी, शोभा कुमारी, रीता कुमारी एवं साधु शरण यादव शामिल हैं। शिक्षा विभाग के कला जत्था में कुल 48 कलाकारों की चार टीम है। कार्यक्रम के अगले चरण में अन्य टीम के कलाकार शामिल होंगे।
यह जत्था सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से प्रचार चलाएगा। इसमें शिक्षा विभाग के कला जत्था के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार गाड़ी भी शामिल है।
इस मौके जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के साथ डीईओ सुधीर कुमार झा, डीपीओ रामाश्रय प्रसाद, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, जनशिक्षा विभाग के दयानाथ, विष्णु कुमार मिश्र एवं देवेंद्र चौधरी आदि भी शामिल थे।

