
Home मुख्य देर शाम बिजली के पोल में लगी आग, स्थानीय लोगों के सूझबूझ से टला हादसा। Voice of Darbhanga
देर शाम बिजली के पोल में लगी आग, स्थानीय लोगों के सूझबूझ से टला हादसा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कमर्शियल चौक के निकट स्थित सुधा मिल्क पार्लर के सामने अवस्थित एक बिजली पोल में मंगलवार देर शाम अचानक लगी आग से कुछ देर केलिए आसपास के लोगो में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। पर स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का सहारा लिया और आसपास के लोगों को वहाँ से दूर हटाया। कुछ देर केलिए ट्रैफिक जाम भी हो गया। पर सुचना मिलते ही बिजली विभाग के द्वारा बिजली काटी गयी और अग्निशमन द्वारा आग को बुझाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उस पोल पर कई तार उलझे हुए हैं और अक्सर तार लूज़ हो जाता है जिससे स्पार्क होता है। आज भी स्पार्क के कारण ही आग लगी। पर स्थानीय लोगों की सूझबूझ एवं विभाग की तत्परता से कोई बड़ी अप्रिय घटना नही घटी।

