Home मुख्य शादी का प्रलोभन देकर भगायी लड़की बरामद, प्रेमी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 3, 2017

शादी का प्रलोभन देकर भगायी लड़की बरामद, प्रेमी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : लड़की से प्यार करना और उसे दुर्गापूजा घुमाने दरभंगा लाना फतलाहा गांव के रामविलास चौपाल के पुत्र सुधीर चौपाल को महंगा पड़ा. मामला भालपट्टी थाना के महेशपट्टी गांव निवासी प्रदीप साहु की 15 वर्षिय पुत्री को बहला-फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर गांव से फरार हो गया, लेकिन दरभंगा स्टेशन पहुंचने के बाद उसका मन बदल गया और लड़की को छोड़कर अपने गांव चला गया. लड़की देर रात तक उसका इंतजार करती रही, तभी आर्केस्ट्रा में काम करने वाली आरा जिले के नुपुरपुर गांव निवासी भोला शर्मा की पुत्री बेबी कुमारी और दीपा कुमारी से उसकी मुलाकात हुई और उस दोनों के कहने पर उसके साथ ट्रेन में बैठ गई. इसी बीच लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी गाड़ी में ही सवार गांव के एक व्यक्ति से मिली. जिसपर उसने दरभंगा जीआरपी से सम्पर्क साधा जीआरपी ने सोनपुर जीआरपी पुलिस से सम्पर्क कर उसकी बरामदगी सोनपुर स्टेशन पर कर लिया. इस बीच बेबी कुमारी ट्रेन से उतर कर फरार हो गई. जबकि दीपा कुमारी पुलिस के हत्थे चढ़ गई. दीपा कुमारी के साथ लड़की को दरभंगा पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में लड़का के विरूद्ध भालपट्टी थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि दीपा कुमारी लड़की को बहला-फुसलाकर नहीं ले गई थी. वह अपनी मर्जी से गई थी. दीपा को बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है. जबकि लड़के को जेल भेज दिया गया है.

Share

Leave a Reply