Home मुख्य बाढ़ राहत सूचि में गड़बड़ी के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 3, 2017

बाढ़ राहत सूचि में गड़बड़ी के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन। Voice of Darbhanga

हनुमाननगर: प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सहित नौ अनशनकारियों में से तीन की हालत मंगलवार को बिगड़ने की खबर है। ज्ञात हो कि गत दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं जो मंगलवार को भी जारी रहा। अनशन का नेतृत्व कर रहे सरपंच संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ राहत देने में व्यापक तौर पर गड़बड़ी हुई है। ऐसे व्यक्तियों के नाम सूचि में हैं जो पंचायत, प्रखंड या जिले में ही नही हैं। एक ही परिवार के पति पत्नी के नाम पर भी दिए गए हैं। जबकि कई वास्तविक पीड़ितों को नही मिला है। इसी की जांच की मांग को लेकर गत 26 सितंबर को जिलाधिकारी आवेदन दिया गया। आवेदन में स्पष्ट था कि यदि जांच कर कारवाई नही होती है तो दो अक्टूबर से आमरण अनशन किया जाएगा। अनशन के समर्थन में बैठे कृष्कांत चौधरी ने बताया कि प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। कोई हाल जानने भी नही आये हैं। अगर सूचि में गड़बड़ी नही है तो सूचि को सार्वजनिक कर भौतिक सत्यापन क्यों नही करा लेते।

इस मामले पर जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा द्वारा हनुमाननगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने इसे अंचलाधिकारी का कार्यक्षेत्र बता कर उनसे बात करने को कहा। अंचलाधिकारी के मोबाइल पर कॉल जाने के बाद भी कॉल काट दिया गया और कोई जवाब नही मिला।

नवीन कुमार सिंह के साथ आमरण अनशन पर बैठे लोगों में हकरू कहार ,खपरू कहार, जोगिंदर कहार, जीतू कहार, फुलेश्वर सिंह आदि शामिल हैं।

 

Share

Leave a Reply