Home मुख्य कालाबाजारी पर कारवाई नहीं होने के बाद थाना का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 5, 2017

कालाबाजारी पर कारवाई नहीं होने के बाद थाना का घेराव। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के अमेटी गांव में बीती रात डीलर शंकर नारायण झा के जन वितरण प्रणाली की दुकान के पास पिकअप भान पर लदी 62 बोड़ा चावल व गेहूं की काला बाजारी को लेकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर बहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन गुरूवार की शाम तक थाना द्वारा कोई कारवाई नहीं किये जाने को लेकर ग्रामीणों ने बहेड़ा थाना का घेराव कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि जन वितरण प्रणाली की दुकान से काला बाजारी के लिए खाद्यान को ले जाया जा रहा था. मामले को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार साह द्वारा लिपा-पोती किया जा रहा है. ग्रामीणों ने आपूर्ति पदाधिकारी और बेनीपुर एसएफसीके सहायक गोदाम प्रबंधक पर रकम लेकर काला बाजारी का आरोप लगाया. वहीं थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा द्वारा डीलर के दुकान सह आवास के जांच के दौरान दो दर्जन से अधिका राशन कार्ड एवं तीन दर्जन कूपन भी बरामद किया. ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा गरीब उपभोगताओं का राशन कार्ड एवं कूपन को अपने दुकान में रखकर महीनों से काला बाजारी कर रहे हैं. वहीं बहेड़ा थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा जो पत्र थाना को उपलब्ध कराया गया है, उसमे कहा गया है कि पिकअप वैन  पर लदा चावल एवं गेहूं का बोड़ा सरकारी नहीं है. इस परिस्थति में थानाध्यक्ष ने एसडीओ अमित कुमार को पत्र भेज कर आगे की कारवाई करने के लिए दिशा निर्देश मांगा है.

Share

Leave a Reply