Home मुख्य अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 5, 2017

अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने आज अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलना चाहिए. उन्होंने छात्रों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगोन की सलाह दी. सनद रहे कि स्थानीय मिल्लत कॉलेज में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन करने कुलपति पहुंचे थे. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी, खेल पदाधिकारी डॉ. अजयनाथ झा को महाविद्यालय की ओर से मिथिला के परंपरा के अनुरूप पाग, चादर से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहतकोष ने 21 हजार रूपये का ड्राफ भी दिया गया. वहीं 2 अक्टूबर को बाल-विवाह सह दहेज विषय पर निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. वहीं कुलसचिव डॉ. अंसारी ने महाविद्यालय को भरोसा दिया कि खेल को बढ़ावा देने में विश्वविद्यालय हर संभव सहायता करेगी. वहीं खेल पदाधिकारी डॉ. अजयनाथ झा ने खेल केलेन्डर लागू करने की बात कही. आगत अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्लाह ने की. जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रिजवानुल्लाह ने किया. इस अवसर पर मो. अलताफुल हक, प्रो. अतारूर रहमान, प्रो. शहनाज बेगम, प्रो. विजय मिश्रा, मोहित ठाकुर, अयाज अहमद, इंसान अली के साथ-साथ शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply