
बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन केलिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन। Voice of Darbhanga

केवंटी: बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन गुरुवार को प्रखंड परिसर में किया गया ।महिला विकास निगम, बिहार के समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में जन जागरण पैदा करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में शामिल कलाकारों ने कला के माध्यम से इस प्रथा को कानूनन अवैध एवं समाज का कोढ़ बताया ।इनका नारा था -कम उम्र की शादी रोकें, जीवन की बर्बादी रोकें । 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के एवं 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी बाल विवाह है और यह कानूनी अपराध भी । बैंड बाजा, बाराती पंडित, और सरियाती अब होगें बाल विवाह कानून के दोषी और इन्हें लगेगा जुर्माना।
बिटिया मेरी अभी पढ़ेगी , शादी की शूली नहीं चढ़ेगी । आओ सब मिलकर बात करें, बंद हो दहेज शुरूआत करें। बेटा बेटी एक समान, दहेज प्रथा का करें अपमान ।
बेटी है एक वरदान, दहेज देकर मत करो अपमान । विक्की बिहारी के नेतृत्व में आयी टीम में पिंकी कुमारी, अंशु कुमारी रतुल सत्य संगी एवं अभिनंदन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे ।

