Home मुख्य दो जगहों से 51 कार्टून विदेशी शराब धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 6, 2017

दो जगहों से 51 कार्टून विदेशी शराब धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर शुक्रवार को 51 कार्टून विदेशी शराब की बोतल जब्त किया।

थानाध्यक्ष को विभिन्न जगहों पर शराब की बड़ी खेप उतारे जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कौआही तथा डरहार चौर के बीच एक धान के खेत से 31 कार्टून शराब बरामद हुई। इसके बाद दिलावरपुर में श्याम पासवान के यहां छिपाकर रखे गए 20 कार्टून शराब को भी जब्त किया गया। इस सबन्ध में एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ केलिए हिरासत में लिया गया है।

Share

Leave a Reply