
डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी गाड़ी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बीके रोड में वितन्तु भवन के समीप एक बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात के करीब साढ़े आठ बजे लोहिया चौक से टावर के तरफ जा रही बोलेरो अचानक डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गयी। बोलेरो पर बिहार सरकार के कृषि विभाग का बोर्ड लगा था। स्थानीय लोगों ने तत्काल गाडी में सवार ड्राइवर सहित दो लोगो को बाहर निकाला। ड्राइवर के हाथ एवं शरीर में चोट थी। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना से एएसआई अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ दौरे दौरे पहुंचे और घायल ड्राइवर को इलाज केलिए भिजवाया। फिर स्थानीय लोगों की सहायता से गाड़ी को खड़ा करने के बाद डिवाइडर से उतार कर सड़क के किनारे किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाडर का पीला और काला रंग है। स्ट्रीट लाइट की भी पीली रौशनी और सामने से पीली रौशनी मारने पर आँखे चुंधिया जाती है और डिवाडर पता नही चल पाता। डिवाडर में रेडियम पट्टी लगे होने पर दुर्घटना कम हो सकती है।

