
पैसा न मिलने से नाराज लोगो ने बैंक का घेराव कर किया हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोढा स्थित सेंट्रल बैंक के शाखा में शनिवार को ग्राहकों ने हंगामा करके बैंक नही खुलने दिया। बाद में सकतपुर थाना के एएसआई सलीम रज़ा पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगो को समझा बुझा कर बैंक खुलवाया और पुलिस की निगरानी ने पेमेंट शुरू हुआ।
हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि बैंक में लोग आकर लौट जाते हैं और उन्हें पैसा नही मिलता। बिचौलिए के माध्यम से ही केवल लोगों को पैसा मिलता है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंक मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दो हफ़्तों से बाढ़ राहत के भुगतान को लेकर दवाब था और 400-500 लोगो को प्रतिदिन भुगतान किया गया। शुक्रवार को करीब तीन बजे कैश खत्म हो गया। करीब 50 लोग बाकी रह गए। कैश दरभंगा या मधुबनी से आता है जिसमे समय लगता है। इस कारण इनलोगो का भुगतान नही हो पाया। आज पुनः पुलिस के आने पर पुलिस की देख रेख में भुगतान शुरू हुआ।

