
यूथ विंग को मजबूत करके मिथिलांचल में मिशन 2019 को सफल बनाना प्रथम लक्ष्य: गोपालजी Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर को दरभंगा सहित मिथिलांचल के चार प्रमुख संसदीय मधुबनी, झंझारपुर एवं समस्तीपुर का प्रभारी बनाये जाने से मिथिलांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। दरभंगा शहर में भाजपा में चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा, जय भरद्वाज, घनश्याम कुमार आदि समेत कई युवाओं ने इस अवसर पर मिठाईयां आदि बाँट कर ख़ुशी का इजहार क़िया। पार्टी नेताओं में प्रदीप ठाकुर, हेमन्त झा, मुरारी मोहन झा, मणिकांत झा, मणिकांत मिश्र, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू आदि सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई संदेश श्री ठाकुर को दिये हैं।
इस अवसर पर वॉयस ऑफ़ दरभंगा से फोन पर बात करके श्री ठाकुर ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गयी है, उसपर वे शत प्रतिशत खड़े उतरेंगे। युवा कमिटी को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यूथ कमिटी को मजबूत करके 2019 के लोकसभा एवं 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए को इन चारों क्षेत्र में शत प्रतिशत सफलता दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान और पद मिलेगा। आगामी 14 अक्टूबर को मिथिलांचल की धरती बेगुसराराय में प्रधानमंत्री के सभा को इन चारो क्षेत्र से ऐतिहासिक संख्या में लोग जाकर सफल बनाएंगे।
श्री ठाकुर के क़रीबी माने जाने वाले युवा नेता बालेन्दु झा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मेहनती और समर्पित युवाओं को उचित स्थान मिलेगा और श्री ठाकुर के नेतृत्व में युवा कमिटी पूर्णतः मजबूत होगा।

