Home मुख्य क्राइम मीटिंग में पर्व त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2017

क्राइम मीटिंग में पर्व त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ लहेरियासराय थाना परिसर में क्राइम मीटिंग की। इसमें थानाध्यक्षों को कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, अपराधियों की गिरफ्तारी करने, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने और दीपावली व छठ मैं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत करने व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने कहा कि बेल पर जेल से बाहर आने वाले शातिर पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है अगर किसी कांड में उन लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिलती है तो उनका बेल कैंसिल कराने की दिशा में कार्यवाही की जाए। मौके पर लहरियासराय थाना प्रभारी आर के शर्मा विश्वविद्यालय थाना प्रभारी अजीत कुमार राय, टाउन थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद आदि सहित कई थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Share

Leave a Reply