Home मुख्य चाय दुकान में घुसी कार के रौंदने से एक की मौत, पांच घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 7, 2017

चाय दुकान में घुसी कार के रौंदने से एक की मौत, पांच घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार की सुबह सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को अचानक एक कार रौंदती हुई निकल गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए. मौके से ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है. घटना दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड कार्यालय के समीप की है जहां शनिवार को करीब दस बजे तेज गति से आ रही सवारी गाड़ी ने सड़क किनारे चाय पी  रहे आधे दर्जन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई एवं पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए. सभी अलीनगर के रहने वाले हैं. मृतक की शिनाख्त मेराजुल अंसारी के रूप में हुई है. घायलों का नाम शाबीर अंसारी,  अशरफ आलम व छेदी साहू है. घायलों का इलाज अलीनगर पीएचसी में चल रहा है.

Share

Leave a Reply