Home मुख्य प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में सहयोग कर स्वच्छ भारत का करें निर्माण: साबिर अली। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 8, 2017

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में सहयोग कर स्वच्छ भारत का करें निर्माण: साबिर अली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान में हर आम व्यक्ति की सहभागिता होने से स्वच्छ भारत का निर्माण संभव है। लोगो को स्वच्छता की आदत डालने का संकल्प लेना होगा।कहीं खुले में शौच न जाएं, नाले को ढक कर रखे, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा न फैलाएं, आदि जैसे आदतों की मदद से स्वच्छ भारत का निर्माण होगा।

उपरोक्त बातें भाजपा के केंद्रीय नेता सह पूर्व सांसद साबिर अली ने रविवार की शाम मनीगाछी के राघोपुर स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान कही। अपने यात्रा के दौरान श्री अली यहां रुके थे।

इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष केदार साह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार मुन्ना, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय राम, पश्चिमी मंडल प्रभारी विनय झा, परेश मिश्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश चौधरी, राधावल्लभ झा, कमल साह, अरुण झा, कुसेसर सहनी, बीरेन्द्र सहनी, चंदन झा, महिला मोर्चा महामंत्री मिथिलेश देवी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply