
विधायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास। Voice of Darbhanga

केवटी : विधायक डॉ. फराज फातमी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से दोमे गांव में सामुदायिक भवन और ननौरा गांव के केसरबा पोखर में घाट निर्माण का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक संकट के लिए भाजपा जिम्मेवार है. उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास की विचारधारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास राजद जारी रखेगी. इस मौके पर राजद अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी, जयवंती देवी, रामनरेश यादव, सुवंश कुमार यादव, महादेव राय, जावेद शमीम, रवि कुमार, अनंत ठाकुर आदि उपस्थित थे.

