
सेवा के साथ रोजगार भी उपलब्ध करायेगा वॉयस ऑफ़ दरभंगा: अभिषेक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिला के प्रमुख समाचारों का नियमित संग्रह प्रतिदिन दिखाने और अपने बेबाक भाषाशैली से लिखने के आज वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने बहुत कम समय में एक अलग पहचान बना ली है। लोगो का भरोसा दिनों दिन बढ़ रहा है और इसी का परिणाम है कि मात्र चौदह महीने के संक्षिप्त समय में इसके पाठकों की संख्या चार लाख के पार पहुँच गयी है।
उपरोक्त बातें रविवार को रामनगर स्थित वॉयस ऑफ़ दरभंगा के कार्यालय में आयोजित एक टीम मीटिंग के दौरान संपादक अभिषेक कुमार ने कही। श्री कुमार ने कहा कि अब वॉयस ऑफ़ दरभंगा इसी वर्ष के अंत तक एक नयी कार्य योजना शुरू करने जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेवा के साथ रोजगार की सुविधा भी उपलब्ध करवाना होगा। इसके लिए अनुमण्डल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर टीम बना कर कार्य करने की योजना चल रही है।
श्री कुमार ने कहा कि इसके लिए प्रथम चरण में 18 से 35 वर्ष के युवाओं जिन्हें कंप्यूटर एवं सोशल मीडिया की बेसिक जानकारी हो, उनका चयन किया जाएगा। जिनके पास जानकारी नही है, द्वितीय चरण में उनका चयन कर पहले उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इच्छुक युवा अपने बायोडाटा को voiceofdarbhanga@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

