Home मुख्य केरल की घटना को लेकर माकपा का प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 9, 2017

केरल की घटना को लेकर माकपा का प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी  (मार्क्सवादी) के बैनर तले केरल की निर्वाचित सरकार को पदमुक्त करने की साजिश में भाजपा के कारनामों के विरोध में देशव्यापी अभियान के तहत पोलो मैदान से लोहिया चौक तक प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केरल में 1957 में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार के खिलाफ कारवाई की गई थी. उसी तरह भाजपा का वर्तमान अभियान है. उत्तर प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों में अपराध, हिंसा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़कर चरम पर पहुंच गया है. केंद्र सरकार की जुमलेबाजी की पोल खुल गई है. पार्टी की ओर से कहा गया कि इस प्रतिरोध मार्च के द्वारा उसके विरोध की शुरूआत की गई है. 21 अक्टूबर को अगले कदम में लोकतंत्र रक्षा सह नवंबर क्रांति दिवस पर सम्मेलन का आयोजन होगा. धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर ने की. इस मौके पर बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी, दिलीप भगत, नरेंद्र मंडल, सुधीर कांत मिश्र, महेश दुबे, श्याम भारती, बैजनाथ झा,अविनाश झा, राम सागर पासवान, गोपाल ठाकुर, दिनेश झा, प्रमोद सिंह, हृदयनारायण यादव, राजेंद्र यादव, शिव कला देवी आदि लोग शामिल थे.

Share

Leave a Reply