Home मुख्य सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर रेल पुलिस गम्भीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 9, 2017

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर रेल पुलिस गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीतामढ़ी की नाबालिग के साथ दरभंगा में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को रेल पुलिस ने गंभीरता से लिया है। रेल पुलिस अधीक्षक बीएन झा ने कहा है कि इस मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सोमवार को दरभंगा जीआरपी ने इस मामले में गिरफ्तार नेपाल के पांच युवकों खोजेन्द्र यादव, राम स्वार्थ यादव, श्याम कुमार यादव, नागेन्द्र यादव और श्याम सुंदर यादव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी युवक धनुषा जिले के वरमझिया के निवासी हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने पीड़ित युवती का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया। मामले की जानकारी पाकर पीड़िता के परिजन भी दरभंगा पहुंच गए हैं। मंगलवार को कोर्ट के आदेश से पीड़ता को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पीड़िता सीतामढ़ी के जनकपुर रोड पुपरी की निवासी है। पुलिस को उसने बताया है कि उसे किसी लड़के से प्यार हो गया था। लेकिन उसकी मां इसका विरोध करती थी। इस बात से नाराज होकर वह अपने घर से निकल गई और जयनगर पहुंच गई। वहां से गंगासागर एक्सप्रेस से वह दरभंगा पहंची। दरभंगा जंक्शन पर उसकी मुलाकात अहमदाबाद जा रहे नेपाल के पांच युवकों से हो गई। युवकों ने उसे खाना खिलाया और फिर रेलवे यार्ड में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद इन युवकों के साथ वह अहमदाबाद जाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस में सवार हो गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ट्रेन के छपरा पहुंचने पर उसने स्कार्ट पार्टी को अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने सभी युवकों के साथ पीड़िता को छपरा स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। छपरा में ही प्राथमिकी दर्ज की गई। छपरा से युवती समेत पांचों युवकों को पुलिस हिरासत में दरभंगा जीआरपी के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पांचों युवकों को आज जेल भेज दिया।

Share

Leave a Reply