Home मुख्य पशु क्रूरता के मामले में पकड़े गये पिकअप चालक को जेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 9, 2017

पशु क्रूरता के मामले में पकड़े गये पिकअप चालक को जेल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर अनुमण्डल के बहेड़ा थाने के नवादा चौक पर रविवार की रात पिक अप वैन पर पशुओं को लादकर फारबिसगंज बेचने के लिए ले जा रहे चालक से एक हजार रुपये रंगदारी मांगने व घर में बंद कर देने के मामले में चालक मो. कलीम उर्फ निराले ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें नवादा गांव के चंदन झा,विजय झा सहित तीन लोगों को नामजद एवं एक दर्जन से अधिक अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। दूसरी ओर बहेड़ा थाना पुलिस ने इसी मामले मे पशु क्रुरता अधिनियम के तहत वैन पर पशुओं को बेचने के लिए ले जा रहे घनश्यामपुर के चालक मो. कलीम के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थानाअध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि चालक मो. कलीम को जेल भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply