
समीक्षा में लंबित पाये गये लोक शिकायत के आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : लगातार दिए जा रहे निदेशों के बावजूद लोक शिकायत निवारण कार्यालय में मामले लंबित चले आ रहे हैं. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ है. जिसमे जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में 50 मामले और बेनीपुर अनुमंडल में 79 मामले अनुपालन हेतु लंबित पाये गये. जिलाधिकारी ने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को निदेश दिया कि शीघ्र मामले का निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि जो लोक प्राधिकार सुनवाई में अनुपस्थित रहेंगे उनके विरूद्ध कारवाई की जायेगी. वहीं राष्ट्रीय मनवाधिकार आयोग के 3 और राज्य मानवाधिकार के 29 मामले के साथ लोकायुक्त के तीन मामले समीक्षा में लंबित पाये गये. जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूची लेकर मामले का निष्पादन करने का आदेश दिया. वहीं समीक्षा के बाद डीएमसीएच नर्सेज हॉस्टल की मरम्मति, शिविल सर्जन आवास, प्रेस क्लब का संचालन और आॅडिटोरियम निर्माण कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया. बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उत्पाद अधीक्षक के विरूद्ध स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया. बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु आइएएस विजय प्रकाश मीणा, सदर एसडीओ डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, बेनीपुर एसडीओ अमित कुमार, बिरौल एसडीओ मो. सफीक, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर, वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी, शंकर शरण ओमी सहित संबंधित प्रखंड एवं तकनीकि पदाधिकारी उपस्थित थे.

