
पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ेने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सकतपुर थाना के देवना गाँव में बीते एक अक्टूबर को हुए मारपीट के आरोपियों को एक पक्ष द्वारा बाँध कर थाने के हवाले किया गया था। परंतु थाना द्वारा उल्टे उसे पकड़ने वालो पर आरोपियों से केस करवा कर आरोपियों को छोड़ देने के आरोप को लेकर देवना गाँव से आकर लोगो ने मंगलवार को थाने का घेराव कर लिया। घेराव कर रहे लोगो का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने पैसे लेकर आरोपियों को छोड़ दिया और उल्टे ग्रामीणों को केस कर फंसा दिया। लोगो का कहना है आरोपियों द्वारा मारपीट में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनका इलाज़ अभी भी डीएमसीएच में चल रहा है।
इस बाबत जानकारी हेतु जब सकतपुर थानाध्यक्ष के आधिकारिक नम्बर पर फोन किया गया तो थाने के एएसआई गणेश द्विवेदी ने फोन रिसीव किया और थानाध्य्क्ष जय नंदन के क्राइम मीटिंग में गये होने की बात बतायी। श्री द्विवेदी ने बताया कि सात साल से कम उम्र के सज़ा मामले में थाने से बेल देने का प्रावधान है। आवेदन के आधार पर जो धाराएं लगी उसके अनुसार सात साल से कम उम्र की सजा थी। धारा 307 लगाने योग्य चोट या जख्म नही था। यदि इंजरी रिपोर्ट धारा के लायक मिलेगी तो लगेगा। दूसरे पक्ष पर केस करने के संबंध में बताया कि अगर ये लोग मारपीट करने गए थे तो दूसरे पक्ष के लोगो ने भी इनके साथ मारपीट किया। अतः दोनों तरफ से केस किया गया है। हलाँकि घेराव कर रहे लोगों से बात करके उन्हें स्थिति समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

