Home मुख्य शहर में वन वे और नो एंट्री तोड़ने वाले आम हो या ख़ास, नही जाएंगे बख्शे: एसएसपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 10, 2017

शहर में वन वे और नो एंट्री तोड़ने वाले आम हो या ख़ास, नही जाएंगे बख्शे: एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को क्राइम मीटिंग में एसएसपी सत्यवीर सिंह ने सभी थानेदारों को एक महीने के भीतर सभी लंबित कांडों के निष्पादन का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही गिरफ्तारी के एक महीने के अंदर चार्जशीट भी दाखिल हर हाल में करने को कहा है।

शहर में ट्रैफिक की समस्या पर उन्होंने कहा है कि वन वे और नो एंट्री को लागू करने में कोई कोताही नही बरती जायेगी। यह शिकायत मिलने पर कि व्यस्तम बेंता और अल्लपट्टी दोनार आदि के सड़को पर डॉक्टर अपने क्लीनिक और हॉस्पिटल जाने केलिए अक्सर वन वे तोड़ते हैं, इस पर जवाब देते हुए श्री सिंह ने स्पष्ट लहजों में कहा कि आम हो या ख़ास, किसी को भी वन वे तोड़ने नही दिया जाएगा। बेंता ओपी एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि ऐसे लोगों की गाड़ी रोक कर तुंरत चालान काटें। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने केलिए ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड जवानो को हटाकर बिहार पुलिस के जवानों को लगाया जा रहा है।

Share

Leave a Reply