
बाढ़ राहत की मांग को लेकर बीडीओ का घेराव। Voice of Darbhanga

केवटी : केवटी पंचायत के वार्ड संख्या 10 से 16 तक के बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को राहत वितरण की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ मो. तौकीर हाशमी का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान बीडीओ ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि राशि आने पर छुटे हुए वार्ड के पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दों पर वार्ता की. वार्ता में बदरे आलम, संतोष कुमार साह, पंसस गोपाल प्रसाद गुप्ता, शमीम अंसारी, पूर्व उपसरपंच तेतरी देवी शामिल थे. इस दौरान कहा कि अगर छुटे हुए वार्ड के बाढ़ पीड़ितों को एक सप्ताह के अंदर राहत उपलब्ध नहीं कराया गया तो बाध्य होकर पंचायत के मुखिया सभी जनप्रतिनिधियों के साथ अंचल मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे..

