Home मुख्य जाम से निपटने की दिखी पहल, बिना कागजात वाले दर्जन भर ऑटो जब्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2017

जाम से निपटने की दिखी पहल, बिना कागजात वाले दर्जन भर ऑटो जब्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हाल ही में दरभंगा के पुलिस कप्तान द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान ट्रैफिक सुधार पर कड़ा निर्देश जारी करने का असर दिखने लगा है शायद। नो एंट्री और वन के उलंघन में कमी आयी है। इसी का असर कहा जा सकता है कि शुक्रवार को पहली बार पुलिस सड़क पर बाइक का हेलमेट चेकिंग नही, बल्कि ऑटो के पेपर चेक करती नजर आयी और ऑटो वाले भागते नजर आये। अचानक सड़क पर ऑटो की संख्या कम हो गयी। बेंता ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज स्वयं पुरे दलबल के साथ शहर के कर्पूरी चौक पर ऑटो के कागजात चेकिंग कर रहे थे। दिन के तीन बजे तक लगभग दर्जन भर बिना कागजात के ऑटो जब्त किए जा चुके थे।

इस संबंध में श्री अम्बुज ने कहा कि ट्रैफिक नियमो का सभी को पालन करना होगा। साथ ही साथ बिना कागजात के चल रहे अवैध ऑटो भी सड़क से हटेंगे तो प्रेशर कम होगा। वन वे तोड़ने पर पूरी तरह से लगाम लग चुकी है। वाहनों की जांच इसी प्रकार नियमित रूप से चलती रहेगी।

Share

Leave a Reply