Home मुख्य पिकअप और जेसीबी की टक्कर में सात जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2017

पिकअप और जेसीबी की टक्कर में सात जख्मी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: मनीगाछी प्रखण्ड के नेहरा ओपी क्षेत्र के राघोपुर में शुक्रवार को एक जेसीबी एवं पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । इसमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सकरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में ड्राइवर परमेश्वर दास, गाड़ी मालिक परिमल दास, ललन दास, हरि दास, भक्खर दास, राजा कुमार सभी मधुबनी जिला के अरेर निवासी, उपेन्द्र चौधरी रहिका निवासी शामिल हैं। ड्राइवर परमेश्वर की स्थिति नाजुक है। उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन नम्बर बीआर 07जीए-4122 पर व्यापारी चावल लाद कर नेहरा की ओर से सकरी की ओर जा रहे थे। जेसीबी नम्बर सीएटी 0424 बीकेजेआर एन-02306 सकरी की ओर से नेहरा की ओर आ रही थी। राघोपुर में अनियंत्रित जेसीबी चालक ने अपनी साइड से हटकर दूसरी साइड में जाकर पिकअप वैन को ठोकर मार दी। पिकअप पर सवार सात लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर दोनों तरफ जाम लगा रहा। मौके पर नेहरा ओपी पुलिस पहुंची तब जाकर जाम हटाया गया। ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि जेसीबी का चालक मौके से फरार मिला। दोनों गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं।

Share

Leave a Reply