Home मुख्य दीपावली को लेकर आधा दर्जन मिठाई के दुकानों में छापा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2017

दीपावली को लेकर आधा दर्जन मिठाई के दुकानों में छापा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दीपावली के मौके पर खराब मिठाई बेचने वालों की खैर नहीं है। इसके लिए खाद्य विभाग के प्रमंडलीय अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने आज शहर के आधा दर्जन मिठाई की दुकानों पर छापामारी करके पांच दुकानों से नमूने लिए हैं। यह छापामारी सैदनगर के न्यू राजा एंड राजू, मिठाई दुकान, कालिस्थान चौक स्थित मिठाई की दुकान और इसी चौक पर स्थित बिना बोर्ड की मिठाई की दुकान में की गई। मौलागंज, दरभंगा टावर चौक की लस्सी दुकान, रहमगंज के महालक्ष्मी और सुभाष चौक स्थित मिठाई की दुकान, अनमोल आनंद और लडडू की दुकानें शामिल हैं। इस नमूने में लडडू, खोआ, छेना, दही और अन्य मिठाई शामिल हैं। मिठाइयों के नमूने जांच के लिए पटना की लबोरेट्री में भेजे जाएंगे। जांच में नेगेटीव आने पर वैसे मिठाई की दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व प्रमंडलीय अधिकारी ने मधुबनी ओर समस्तीपुर के सरसों तेल, चायपत्ती आदि दुकानों पर छापामारी की। अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर दीपावली और छठ पर्व के मौके पर यह अभियान जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply