
दस जनवरी को होगा मतदाता निर्वाचन सूचि का अंतिम प्रकाशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार जिलाधिकारी कार्यकाय में उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटो निर्वाचन सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इसमें सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन 4 अक्टूबर को कर दिया गया। इस प्रारूप पर दावे एवं आपत्तियां 31 अक्टूबर तक दर्ज की जा सकती हैं। ग्राम सभा, स्थानीय निकायों , आवासीय कल्याण संघ की बैठक आदि में फोटो मतदाता सूची से संबंधित भाग व प्रभाग को पढ़ा जाना है। नामों का सत्यापन 18 अक्टूबर तक किए जाने का कार्यक्रम है। राजनैतिक दलों के मतदान केंद्र स्तरीय अभिकत्र्ताओं के साथ दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के विशेष अभियान की तिथि 14 व 21 अक्टूबर है। दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन की तिथि 31 नवंबर तक है। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी को होगा।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्रा ने जानकारी दी कि इस अभियान के लिए जिला हेल्पलाइन नंबर 06272-240600 पर कार्यरत है। कोई भी आम नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए इस अभियान की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे इस अभियान के जरिए अपना नाम निर्वाचक सूची में जुड़वा सकते हैं।

