Home मुख्य बन्द मकान में बीती रात हुई चोरी, दिन के साढ़े बारह बजे तक थानाध्यक्ष को जानकारी नही! Voice of Darbhanga
मुख्य - October 14, 2017

बन्द मकान में बीती रात हुई चोरी, दिन के साढ़े बारह बजे तक थानाध्यक्ष को जानकारी नही! Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गाँव में बीती रात नवटोल में नवीन मिश्रा के बन्द मकान में चोरो ने ताला तोड़कर जमकर चोरी की। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता सह वार्ड सदस्य प्रेम कुमार मिश्र उर्फ़ रिंकू ने बताया कि मकान मालिक परिवार समेत दिल्ली रहते हैं और मकान बन्द रहता है।सुबह जब आसपास के लोगो ने गेट खुला और ताला टूटा देखा तो मामला पता चला। तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक को फोन पर दी गयी। प्रेम मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में मकान मालिक के चचेरे भाई शशिकांत मिश्रा के द्वारा बहादुरपुर थाना को करीब दिन के साढ़े ग्यारह बजे आवेदन दिया गया है। टेलिफोनिक सूचना पहले ही दे दी गयी थी।

हलाँकि इस संबंध में जानकारी के लिए जब बहादुरपुर थानाध्यक्ष के आधिकारिक मोबाइल पर दिन के करीब साढ़े बारह बजे फोन किया गया तो उन्होंने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया।

Share

Leave a Reply