
एसएसपी ने किया बहेड़ा थाना का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
दरभंगा: एसएसपी सत्यवीर सिंह ने शनिवार को बहेड़ा थाना का निरीक्षण किया एवं कांडों की समीक्षा की।उन्होंने थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा को सभी रिकार्डों को दुरूस्त करने, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने, नियमित रूप से रात्रि गश्ती करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात भी कही। उन्होने दीपावली, कालीपूजा एवं छठ पर्व को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरतने का निर्देश भी दिया।उन्होंने वारंटियों को गिरफ्तार करने में किसी भी तरह की कोताही नहीं करने की हिदायत दी। समीक्षात्मक बैठक के दौरान बहेड़ा थाना के सर्किल इंसपेक्टर रामलायक राम भी मौजूद थे। बाद में अमैठी एवं महिनाम गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने एसएसपी से मिलकर गरीबों के खाद्यान्न की कालाबाजारी करनेवाले डीलरों को अविलंब गिरफ्तार करवाने की मांग की ।

