
बहन को स्कूल से घर ले जा रहे युवक को पीट कर किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा। बहादुरपुर थाने के दिलावरपुर के निवासी मो. सलीम के बीस वर्षीय पुत्र मो. अफरिदी को शनिवार को अल्लपटटी में कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। फर्द बयान में घायल ने बताया कि वह ममेरी बहन को वुडवाईन स्कूल अल्लपटटी से ले घर दिलावरपुर ले जा रहे थे। स्कूल के गेट पर हल्का धक्का लग गया। इसी कारण अल्लपटटी निवासी चिन्ना और सौरभ ने उसे बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। वहां फिर राजा ने उसके साथ मिलकर मारपीट की। किसी तरह भाग कर मेडिकल दुकान कर रहे अपने मामा खुर्शीद आलम के पास पहुँचा।
घायल का हाल जानने पहुँचे कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, मो.असलम ने एक ब्यान जारी कर दरभंगा डीएम और एसएसपी से मांग किया है कि अललपट्टी गंगा सागर स्थित वुडबाईन स्कूल से लेकर जेसस एंड मैरी स्कूल तक असमाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। ये असमाजिक तत्वों द्वारा आए दिन स्कूल के बच्चों के साथ मारपीट किया जाता है। इन स्थलों पर स्कूल के समय मे सादे लिबास में पुलिस का डिप्टेसन किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके।

