Home मुख्य वन वे में गाड़ी रोकने पर खुद को बड़े पदाधिकारी का रिश्तेदार बता ट्रैफिक पुलिस से की हाथापाई! Voice of Darbhanga
मुख्य - October 15, 2017

वन वे में गाड़ी रोकने पर खुद को बड़े पदाधिकारी का रिश्तेदार बता ट्रैफिक पुलिस से की हाथापाई! Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: ट्रैफिक सुधार केलिए दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह द्वारा सख्त निर्देश के बाद विगत तीन दिनों से पुलिस द्वारा सख्ती से ट्रैफिक नियमो का पालन करवाया जा रहा है। शनिवार को डॉक्टर की कार सहित चार गाड़ियों को खुद एसएसपी ने पकड़ा। इसी क्रम में आज एक डस्टर कार को वन वे के उलंघन में जब शहर के बेंता चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो मामला बिगड़ गया। कार में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे। सवार पिता पुत्र ने उतरकर ट्रैफिक को बड़े अधिकारी का रिश्तेदार होने की धौंस दिखाई। पर कब उक्त ट्रैफिक पुलिस ने नही सुनी और गाड़ी साइड करने को कहा तो उनलोगों ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी धीरज कुमार से हाथापाई भी कर ली। इसबीच काफी भीड़ जमा हो गयी और जाम लगने लगा। सुचना मिलते ही बेंता ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज कार सहित सभी को बेंता ओपी ले आये। बड़े अधिकारी का नाम आने से मामला हाई प्रोफाइल हो गया। इसके बाद ड्राइवर को कार समेत बेंता ओपी में रखा गया तथा कार मालिक पिता पुत्र को लहेरियासराय थाना ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारियों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि तो की पर कुछ भी विशेष बताने से कतराते रहे।

इस संबंध में बेंता ओपी में रखे गए ड्राइवर ने अपना नाम कार्तिक कुमार बताया और खुद को भभुआ जिले का निवासी बताया। उसने बताया कि गाड़ी डस्टर कार नम्बर BRO1BF 6873 से पटना निवासी उपेंद्र सिंह एवं उनके पुत्र निखिल को लेकर लहेरियासराय से एक बड़े पदाधिकारी के यहां से दिन के करीब साढ़े बारह बजे लौट रहा था। तभी बेंता में पुलिस ने उसे रोका और तब यह विवाद हुआ।

मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से दिन के एक बजे की घटना होने के बाद भी शाम छः बजे तक प्राथमिकी दर्ज होने या न होने पर कोई पदाधिकारी स्पष्ट कुछ जानकारी देने से बचते नजर आये। हलाँकि देर शाम सिपाही सिपाही धीरज कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हो जाने की सूचना सूत्रों से मिल रही है।

Share

Leave a Reply