
आवास सहायकों के समस्याओं को शीघ्र दूर करने केलिए नगर विधायक ने लगाई घोषणाओं की झड़ी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को ग्रामीण आवास सेवा संघ बिहार के दरभंगा जिला इकाई के तत्वाधान में जिले के सभी ग्रामीण आवास कर्मियों का एक दिवसीय बैठक एवं प्रदर्शन पोलो मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राहुल पासवान एवं मंच संचालन कैलाश कुमार तांती ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष भाई दिलीप सर्राफ एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय नगर विधायक संजय सरावगी सम्मिलित हुए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सर्राफ आपने आवास कर्मियों के साथ हो रहे शोषण दमन दुर्व्यवहार एवं निर्मम हत्या की घटना पर मंचासीन श्री विधायक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवास कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक विधि स्थायीकरण एवं न्यायसंगत मांगों को प्रस्तुत किया जिस पर मंचासीन माननीय विधायक ने त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड के आवास पर्यवेक्षक कुंदन कुमार को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई दोषियों अपराधी अभी भी फरार हैं, वे बिहार सरकार के डीजीपी को पत्र लिखकर आवास पर्यवेक्षक को न्याय दिलायेंगे। करेंगे साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आवास कर्मियों की मानदेय बढ़ोतरी का आश्वासन दिलाया। मानदेय ततकाल वृद्धि सहित अन्य मांगों को भी सरकार के समक्ष पत्र के माध्यम से मांग उठाने की बात कही। उन्होंने आने वाले विधानसभा सत्र में बरौनी प्रखंड की उक्त घटना और आवास कर्मियों की सभी न्याय संगत मांग को सदन में प्रस्तुत करने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के योग्य लाभुकों का चयन में पारदर्शिता बरतने की सुझाव दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भाई दिलीप कुमार सर्राफ राज्य के सभी ग्रामीण आवास कर्मियों की ओर से उन्हें आश्वस्त किया की योग्य लाभार्थी का चयन कर गरीबों को घर मुहैया कराया जाएगा और विभिन्न प्रखंडों में पैर जमाए दलाल तंत्र एवं बिचौलियों को उखाड़ फेंका जाएगा। इस बैठक में उपस्थित मुख्य रुप से संघ के जिला सचिव ब्रजमोहन कुमार, जिला संयोजक आलोक रंजन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज शाह, अनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बच्चा लाल देव, पर्यवेक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नेमतुल्लाह, मोहम्मद अजहर अली, बैजनाथ शाह, राजेश कुमार अमित कुमार बिपिन बिहारी, पवन कुमार, पुष्पम, राकेश कुमार, मनोज पासवान, दयानंद पासवान, सत्यप्रकाश, दीपक झा, गोविंद कुमार, राजेश मुखिया, बहादुर महतो, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, पंकज कुमार चौधरी, मंगलू राम, मनोज कुमार गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे।

