
भाजपाईयों ने केक काटकर मनाया प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर का जन्मदिन। Voice of Darbhanga

बिरौल : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. जिला कार्य समिति सदस्य सीताराम झा के आवासीय परिसर में बिरौल प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी के नेतृत्व में जुटे. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की. साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रही चहुमुखी विकास को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से जमीन से जुड़े नेता गोपालजी ठाकुर को भाजपा ने प्रोन्नति देकर उनकी क्षमता का उपयोग करने का कार्य किया है. उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है. इस अवसर पर राजकुमार सहनी, रामविलास भारती, सीताराम झा, कैलाश मिश्र, घनश्याम कुमार, भोला मिश्र, प्रफुलचंद्र राय, रणवीर सिंह, हेमकांत मिश्र, प्रेमचंद्र पोद्दार, बिंदु ठाकुर, महेश्वर पासवान, शशिकांत झा, कृष्णा सहनी, योगेन्द्र राम आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

